अभी किसी से बात करना चाहते हैं?
- मुफ्त, गोपनीय कानूनी सलाह प्राप्त करें
0845 345 4 345 पर कॉल करें - सोमवार-शुक्रवार प्रातः 9 बजे - शाम 8.00 बजे
- शनिवार प्रातः 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
- 4 पैसे/मिनट से कॉलें - या हम आपको वापिस कॉल करेंगे
अपने क्षेत्र में कानूनी सलाहकार खोजें
कम्यूनिटी लीगल एडवाइज (Community Legal Advice) हेल्पलाइन
निःशुल्क सलाह के लिए हमें अभी कॉल करें
0845 345 4 345
हम सोमवार से शुक्रवार सुबह 9बजे से रात के 8बजे तक और शनिवार को सुबह 9बजे और दोपहर 12.30बजे के बीच उपलब्ध रहते हैं।
और जानकारी चाहते हैं ?
- कम्यूनिटी लीगल एडवाइज हेल्पलाइन मेरी मदद कैसे कर सकती है?
- जब मैं कॉल करूं तो क्या होगा?
- मुझे चिंता है कि कॉल की लागत क्या होगी?
- क्या मैं अन्य भाषाओं में सलाह प्राप्त कर सकता हूं?
- क्या मैं मिनीकॉम (Minicom) या टाइपटॉक (Typetalk) प्रयोग कर सकता हूं?
कम्यूनिटी लीगल एडवाइज हेल्पलाइन मेरी मदद कैसे कर सकती है?
कम्यूनिटी लीगल एडवाइज हेल्पलाइन आपको फोन पर उच्च गुणवत्ता, गोपनीय सलाह देकर प्रत्येक समस्या से निपटने के लिए मदद कर सकती है।
हमें लीगल एड (कानूनी सहायता - legal aid) द्वारा धन प्रदान किया जाता है, इसलिए यदि आप निम्न आय या लाभ पर जीवनयापन करते हैं, आप ऋण, शिक्षा, परिवार, वेलफेयर बेनिफिट (कल्याण लाभ - welfare benefits) और टैक्स क्रेडिट्स (कर उधारी - tax credits), रोजगार और आवास समस्या के बारे में निःशुल्क स्वतंत्र सलाह प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आप लीगल एड के पात्र नहीं भी हैं, हम आपकी सहायता के लिए उचित एजेंसी या सलाह संगठन के संपर्क में आपको लाकर तरीके खोज सकते हैं।
यह सेवा अंग्रेजी और वेल्श कानून के अंतर्गत हैं।
जब मैं कॉल करूं तो क्या होगा?
पहला व्यक्ति जिससे आप बात करेंगे, वह ऑपरेटर हैं। वे कानूनी रूप से प्रशिक्षित नहीं हैं लेकिन आपकी वांछित सूचना और सलाह का प्रकार जानने के लिए वे आपकी समस्या के बारे में आपसे प्रश्न पूछेंगे।
- यदि आपको कोई समस्या है हम मदद कर सकते हैं, ऑपरेटर आपसे निःशुल्क विशेषज्ञ सलाह के लिए आपकी पात्रता जानने के लिए आपसे आपके वित्त के बारे में कुछ और प्रश्न पूछेगा।
- यदि आप पात्र हैं और फोन पर सलाह चाहते हैं, आपका संपर्क तत्काल विशेषज्ञ कानूनी सलाहकार से कराया जाएगा। फिर विशेषज्ञ कानूनी सलाहकार आपका मामला अपने हाथ में लेगा। वह आपकी ओर से पत्र लिखेगा और आपके लिए मकान मालिक और लेनदारों से बात करेगा। रोजगार अधिकरण के पास लेकर जाने के लिए वह आपके लिए दस्तावेजों के पुलन्दे भी तैयार कर सकते हैं|
- आप अपने सलाहकार से आपकी समस्या के समाधान होने तक जितनी जरूरत हो उतनी बार गोपनीयता पूर्वक बात कर सकते हैं।
- यदि हम सहायता नहीं कर सकते हैं तो हम आपका संपर्क उन सेवाओं से करा सकते हैं जो कर सकती हैं।
- हम अपनी सेवाओं के लिए कभी शुल्क नहीं लेते। हमारी समस्त सलाह और सहायता के लिए लीगल एड द्वारा धन दिया जाता है।
मुझे चिंता है कि कॉल की लागत क्या होगी?
कॉल की लागत बीटी (BT) लैंडलाइन से 4p प्रतिमिनट से ज्यादा नहीं पड़ती। मोबाइल द्वारा की गई कॉलें सामान्यतया ज्यादा पड़ती हैं। यदि लागत के बारे में चिंतित हैं, आप सलाहकार को आपको कॉल करने के लिए या निम्न द्वारा आपको कॉल करने के लिए हमसें कह सकते हैं:
- अपना सरल वेबफॉर्म प्रयोगकर - हम आपको आपके लिए उचित समय पर कॉल करेंगे।
- अपने नाम की बजाए 'legalaid' पाठ 80010 पर भेजें और हम 24 घंटों के भीतर आपको वापिस कॉल करेंगे। आपके पाठ की लागत आपके ऑपरेटर के लिए मानक दर पर होगी।
सेवा वही है लेकिन आप अपने कॉल की लागत बचा लेंगे।
क्या मैं अन्य भाषाओं में सलाह प्राप्त कर सकता हूं?
यदि आप अंग्रेजी या वेल्श के अतिरिक्त अन्य किसी भाषा में सलाह चाहते हैं तो इस हेल्पलाइन की निःशुल्क अनुवाद सेवा उपलब्ध है । लैंग्वेज लाइन (Language Line) 170 भाषाओं में तत्काल अनुवाद सेवा उपलब्ध कराती है।
क्या मैं मिनीकॉम या टाइपटॉक प्रयोग कर सकता हूं?
मिनीकॉम और टाइपटॉक कॉलों का स्वागत है।
- मिनीकॉम बधिर, सुनने में तकलीफ अथवा बोलने में तकलीफ वाले लोगों के साथ संवाद के लिए टेलिफोन टाइपराइटर डिवाइस है। मिनीकॉम नंबर 0845 609 6677 है।
- टाइपटॉक उन लोगों को टेक्स्ट फोन का प्रयोग कर के एक निःशुल्क ऑपरेटर सेवा द्वारा टेलिफोन सलाह प्राप्त करने में समर्थ बनाती है जिन्हें सुनने में कठिनाई होती है|

